Spread the love

चांडिल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आसनबनी पंचायत के रांगाटांड़ में छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद दो गिरफ्तार….

चांडिल(कल्याण पात्र) सरायकेला जिले में लगातार अवैध शराब कारोबार पर लगातार छापामारी कर रही है । विगत दिनों खरसावां में स्कुल में चल रहे अवैध मिनी शराब का उदभेदन किया । वही आज शाम को चाण्डिल पुलिस ने आसनबनी पंचायत के रांगाटांड में छापामारी कर वृहत् पैमाने में अवैध शराब और शराब बनाने वाली सिलिंग मशीन,और समाग्री लेवल के साथ दो युवक की गिरफ्तारी की सूचना मिल रही है । इस मामले में अधिकारिक पुष्टी नहीं की गई । बताया जा रहा है कि 150 पेटी अवैध शराब भी जब्त किया गया है । पुछे जाने पर अधिकारी ने मामले की जांच होने के बाद पूरी जानकारी देने की बात कही ।

Advertisements
Advertisements

 

You missed