Advertisements
Spread the love

विधायक सविता महतो की साकारात्मक पहल, तामुलिया

पंचायत के दर्जनों गांव के लोगों को मिली सौगात…..

चाण्डिल (परमेश्वर साव) तामुलिया पंचायत के गोविंद विद्यालय के पीछे से पारडीह जाने वाली रास्ते का आज ईचागढ़ विधान सभा के विधायक सविता महतो ने लगभग 20 लाख की लागत से 828 मी.पीसीसी सड़क का अधारशीला रखी । जिसका विधिवत रूप से कार्य का प्रारंभ नारियल फोड़कर किया गया । वही इस मौके पर विधायक सविता महता के अलावे जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, वार्ड सदस्य लक्ष्मी रानी महतो ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर शिलान्यास पट का अनावरण किया ।

Advertisements

वही बता दे कि स्थानीय लोगों की कई वर्षों से जर्जर रास्ते पर सड़क निमार्ण की मांग थी । विधायक सविता महतो की पहल पर आज जर्जर सड़क की मरम्मती का आधारशीला रखा गया । यह रास्ता बरसात के समय चलना दुभर हो जाता था और लोगों को परडीह चौक तक पहुंचने के लिए अतरिक्त दो किमी की दूरी तय करना पड़ता था । इस सड़क का निमार्ण होने से आसपास के दर्जनों गांव के लोगों को पारडीह चौक तक पहुंचने महज चंद मिनट लगेंगे । मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि ओम प्रकाश लायक, झामुमो अल्पसंखयक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सेख फरीद, अल्पसंखयक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अर्शद, अल्पसंखयक मोर्चा के जिला सचित मोहम्मद नौशाद, एनएच रोड सेफ्टी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो, युवा नेता देवजीत गोराईं आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

You missed