Spread the love

जिले के भाजपाइयों ने नव मनोनीत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिलकर दी बधाई…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला। जिले के भाजपाईयों ने भारतीय जनता पार्टी के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिलकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव, पूर्व उपमहापौर बॉबी सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मनोज तिवारी एवं निरंजन मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिलते हुए कहां है कि उनके नेतृत्व में राज्य में भाजपा और अधिक संगठित एवं मजबूत होकर उभरेगी।

You missed