Advertisements
Spread the love

नेहरू युवा केंद्र संगठन दुमका ने राष्टीय खेल दिवस मनाया…

दुमका:मौसम गुप्ता

Advertisements

भारत सरकार की संस्था नेहरू युवा केंद्र संगठन दुमका के जिला युवा अधिकारी कुश कुमार के आदेशनुसार रामगढ़ प्रखंड के ढोलपथर गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक अमन राज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , सभी विजेताओं टीम को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वही मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक अमन राज ने कहा कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 इलाहाबाद में हुआ था इसी महान खिलाड़ी के सम्मान में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके जन्म को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया था इस पुरस्कार को देने के पीछे का मकसद खिलाड़ियों और खेल को बढ़ावा देना है और नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर ग्रामीण युवा खेल के माध्यम से देश भर में अपना पहचान बन सकता है ।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं ने यह संकल्प लिया कि जीवन में खेल को सबसे अधिक महत्व दूंगा, कार्यक्रम में श्रीराम टुडू, गणेश्वर हंसदा, गणेश मुर्मू, समीर मरांडी, मार्शल टुडू, रामेश्वर हंसदा, सुफल हंसदा, शिवधन मरांडी, बड़का सोरेन, दर्जनो युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

You missed