Advertisements
Spread the love

चौका में संथाली भाषा विजय दिवस मनाया गया, सरकार से मांग

की है कि ओलचिकी में पठन-पाठन सरकारी विद्यालय में

शुरूवात किया जाए….

चाण्डिल (कल्याण पात्रा) गुरुवार को चौका थाना के सामने चौका पंचायत भवन में मारांग बुरू ओल ईतुन आसड़ा के द्वारा संथाली भाषा जितकार माहा (भाषा विजय दिवस) मनाया गया।
संथाली लिपि के जनक गुरू गोम्के पंडित रघुनाथ मुर्मू एवं सभी वीर शहीद सिदु-कान्हु, बाबा तिलका मांझी, बिरसा मुंडा के फोटो पर माल्यार्पण कर विजय दिवस शुरू किया गया।वही संबोधित करते हुए समाजसेवी सोमचांद सोरेन ने छात्र-छात्राओं के बीच संविधान एवं कानून के बारे में भी जानकारी दिए।
कहा 22 दिसंबर 2003 को संथाली भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल हुआ था, संविधान में हमें अधिकार मिला लेकिन ओल चिकी लिपि को सरकार ने अब तक सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन शुरू नहीं किया है सोरेन ने मांग किया की सभी सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन ओलचिकी में भी शुरू हो।

Advertisements

मुख्य रूप से उपस्थित सोमचांद सोरेन, महेंद्र नाथ टुडु, मुखिया कुनाराम बास्के, पियो हेम्ब्रम,पारूल हांसदा, बालेश्वर सोरेन,अरून सोरेन, गणेश सोरेन,सुशिला हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।

You missed