नीमडीह में सड़क दुर्घटना व बज्रपात में मृतक के परिजनों से मिले सविता महतो, बंधाया ढांढस…
चांडिल :कल्याण पात्रा
Advertisements

Advertisements

ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने सोमवार को नीमडीह प्रखंड के हदागोड़ा निवासी सतीश महतो का विगत दिनों पितकि रेलवे फाटक के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी साथ ही नीमडीह प्रखंड के काशीपुर निवासी चंद्र शेखर माझी कि वज्रपात से मौत हो गई थी। दोनों पीड़ित परिवार से विधायक सविता महतो घर जाकर मिले और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया एवं सांत्वना दी।
विधायक ने दोनों परिवार के परिजनों को सुख राशन देकर सहयोग किया एवं जल्द ही सरकार की ओर से मिलने वाले मुआवजा राशि दिलाने का भी आश्वासन दिया। मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो, समाजसेबी अशोक महतो, सचिन गोप, राहुल वर्मा आदि परिजन एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

