Advertisements
Spread the love

युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पहुंचे सरायकेला; जिला कमेटी के साथ बैठक कर सांगठनिक बिंदुओं पर की चर्चा…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला परिसदन में प्रकाश महतो की अध्यक्षता में जिला युवा कांग्रेस कमिटी सरायकेला खरसावां की एक बैठक आहूत की गई। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा, प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, जिला प्रभारी कुलदीप कुमार, प्रदेश महासचिव सौरभ अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम सिंह, राकेश साहू, प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए संगठन को कैसे धारदार किया जाए इस विषय पर चर्चा पर चर्चा की गई। झारखंड प्रभारी शेषनारायण ओझा ने कहा कि युवा ही पार्टी की रीढ़ है। देश की राजनीतिक दिशा दशा को तय करते हैं। इसलिए जिले के अधिक से अधिक नौजवान साथियों को संगठन से जोड़कर हमारे नेता राहुल गांधी का मोहब्बत का पैगाम लेकर प्रखंड से लेकर पंचायत एवं बूथ तक संगठन की मजबूती को धार दें। एवं पार्टी की इतिहास को जन-जन तक पहुंचने का काम करें।

मौके पर आदर्श कुमार, मोटू सोरेन, केशर सामड, विष्णु कुमार, हीरालाल तियु, सुशील सुंडी, सचिन हेंब्रम, सिंघु टुडू, प्रदीप दत्ता, मुकेन गोडसोरा, सूरज सामड, शेख यूनुस, चोकरो गोडसोरा, जगन्नाथ महतो, प्रदीप महतो, दशमत सोरेन, दुर्गा सोय आदि काफी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

You missed