Spread the love

राज्य स्तरीय खेलो झारखंड में कुकड़ु के दो बच्चे का हुआ चयन…

चांडिल (विद्युत महतो)

Advertisements
Advertisements

योगासन प्रतियोगिता में सरायकेला जिला का दो बच्चों का हुआ चयन। खेलगांव के बिरसा मुंडा स्टेडियम में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में सरायकेला जिला के कुल 9 प्रतिभागियों ने जिला का प्रतिनिधित्व किए। जिसमें से तीन बच्चों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ यह सभी बच्चे कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद राष्ट्रीय SGFI प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयनित बच्चों में कुकड़ु प्रखंड के मध्य विद्यालय पांड्रा के अंदर 14 बालक वर्ग से प्रवीण कुमार महतो अंडर 14 बालिका वर्ग से मामनी महतो एवं एस एस+2 हाई स्कूल चांडिल के अंडर 19 से गुड़िया भगत का चयन किया गया है। खिलाडियों के साथ कोच आनंद महतो ,प्रेमाशीष महतो को,स्कॉट शिक्षक गणेश कालिंदी, राजकुमार महतो, शिक्षिका लक्ष्मी महतो , डॉक्टर गोबिंद चंद्र महतो आदि मौके पर उपस्थित थे। यह जानकारी जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने दी। इस उपलब्धि पर डीसी रविशंकर शुक्ला, डीईओ जितेंद्र सिन्हा व डीएसई चार्ल्स हेंब्रम समेत अन्य ने हर्ष व्यक्त किया है।

You missed