Spread the love

चौड़ा में उर्स 24 सितंबर को, होगा कव्वाली का शानदार मुकाबला…

चांडिल (विद्युत महतो)

Advertisements
Advertisements

चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के चौड़ा में हजरत ख्वाजा शमसुल हुदा बद्दी अल चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का 26वां सालाना उर्स की तैयारियां जोरो पर है। इसको लेकर मजार परिसर में बागे हरम उर्स कमेटी की ओर रंग-रोगन आदि का कार्य जोरो से किया जा रहा है।मालूम ही कि इस वर्ष हजरत शमसुल हुदा बद्दी अल चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह उर्स 24 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा।

24 सितंबर 2023 को सुबह सात बजे से कुरान खानी, शाम चार बजे से ग़ुस्ल संदल, बाद नमाज मगरिब मिलाद उन नबी का एनेकाद किया गया है। वहीं बाद नमाज ईशा मजार मुबारक पर चादर पोशी की जाएगी, रात 8 बजे से 9 बजे तक लंगरे आम जारी रहेगा। रात दस बजे से महफिल-ए शमा (कव्वाली प्रोग्राम) का आयोजन भी होगा। कव्वाली मुकाबले में आसिफ अजमेरी एंड पार्टी अजमेर, राजस्थान व बाबू गुलाम साबरी एंड पार्टी गया,बिहार के बीच शानदार कव्वाली का मुकाबला होगा।

मालूम हो कि चौड़ा में आयोजित यह उर्स कौमी एकता के लिए जाना जाता है। उर्स के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा की व्यवस्था काफी चाक चौबंद रहती है। साथ सभी लोगों का सहयोग भी रहता है। उर्स में जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समुदाय के लोेग भारी संख्या में बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। उर्स में कोलकाता, जमशेदपुर, रांची, पुरुलिया एवं आपपास के दर्जनों गांवो के लोगों के अलावे दूर दराज से बाबा को मानने वाले लोग उर्स में पहुंचते।