
मुख्य सचिव ने किया शिक्षा विभाग की पत्रिका ‘सालूक’ का विमोचन

संवाददाता : मौसम गुप्ता
दुमका । दुमका में मुख्य सचिव अलका तिवारी ने शुक्रवार को मसानजोर इको कॉटेज में शिक्षा विभाग की पत्रिका सालूक का विमोचन किया। उपायुक्त अभिजीत कुमार सिंहा ने बताया कि यह पत्रिका जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग का संयुक्त प्रयास है, जिसमें स्थानीय परिवेश, छात्रों व शिक्षकों की रचनाएं और सामान्य ज्ञान की सामग्री शामिल की गई है। विमोचन के मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि पत्रिका नियमित अंतराल पर प्रकाशित हो, इसमें बच्चों की रचनाओं को अधिक स्थान दिया जाए और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी सम्मिलित हो। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक विद्यालय के पुस्तकालय में यह पत्रिका उपलब्ध कराई जाए ताकि छात्र-छात्राओं को पढ़ने में आसानी हो। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार, वन प्रमंडल पदाधिकारी सात्विक व्यास, सहायक दंडाधिकारी नाजिश अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश कुमार सिंहा और सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम सुंदर मोदक मौजूद थे।
Related posts:

