
करंट हादसे में मासूम की मौत, डीएलएसए ने लिया संज्ञान – पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन

Arjun Kumar Pramanik…….✍️
नामकुम (रांची)। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के आदेश प्राप्त होते ही पीएलवी लता कुमारी ने नामकुम क्षेत्र अंतर्गत मौलाना आजाद हरिजन कब्रिस्तान के समीप रहने वाली निखत प्रवीण के परिवार से संपर्क कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। पीड़ित परिवार के तीन बच्चों में से तीन वर्षीय मोहम्मद फरहान की नदी (नाली) के पास खेलते समय ट्रांसफॉर्मर से करंट की चपेट में आने के बाद दलदल में फंसने से मौत हो गई, जबकि उसे बचाने गए दूसरे बच्चे व मां भी बह गए, जिसमें एक बच्चे को किसी तरह बचा लिया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएलएसए सिविल कोर्ट के न्यायाधीश राकेश रोशन स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। पीएलवी लता कुमारी ने बताया कि डीएलएसए की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव विधिक सहायता, मुआवजा एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। साथ ही परिजनों की मांग पर घर के समीप लगे ट्रांसफॉर्मर को हटाने तथा आसपास के खुले मैदान में हो रही असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेज दी गई है। पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कर झालसा हाई कोर्ट एवं डीएलएसए सिविल कोर्ट को भेज दी गई है, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।
Related posts:

