Advertisements
Spread the love

प्राचीन बजरंगबली मंदिर सरायकेला में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन…

सरायकेला Sanjay  ;  देशभर में बजरंग दल के आह्वान पर सरायकेला स्थित प्राचीन बजरंगबली मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता सह सरायकेला विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक मनोज कुमार चौधरी प्राचीन बजरंगबली मंदिर में आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व भव्य आरती में मुख्य रूप से शामिल हुए। मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वाले कांग्रेस सहित राजनीतिक दलों को श्री हनुमान जी सद्बुद्धि दे।

Advertisements

इसी उद्देश्य से असंख्य सनातनी भाइयों की उपस्थिति में मुझे राष्ट्रव्यापी हनुमान चालीसा पाठ व आरती, सरायकेला के प्राचीन बजरंगबली मंदिर में करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आरती कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य पुजारी सत्यवान आचार्य, प्राचीन बजरंगबली मंदिर के अध्यक्ष सतनारायण अग्रवाल, महासचिव अमिताभ मुखर्जी, सौरव अग्रवाल, मुकेश शर्मा, गौर गोविंद साह, गोविंद साहू, छोटे लाल साहू, गौर मोदक, अमन मिश्रा, रिंकू बसा, रवि सतपति, विक्की सतपति, पूलक सतपति, संजय अग्रवाल, पिंटू पाथाल, कृष्णा राणा, प्रहलाद साहू, पिंटू राणा, विक्रम मोदक, चंदन गुप्ता, अमूल्य मुखी, पटम मुखी, सुजन दास, बंटी सिंघल, अमलेश सिन्हा, अमरेंद्र साहू, मोहन सेकसरिया, दिनेश अग्रवाल और अमित सिन्हा सहित दर्जनों भक्त भारी संख्या में शामिल रहे।