Spread the love

जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा संचालित जागरूकता वैन पहुंची पोटका ब्लॉक लोगों को दी कानूनी जानकारी…

जमशेदपुर /पोटका:अभिजीत सेन

Advertisements
Advertisements

पोटका प्रखंड अंतर्गत पिछली,हेंसलबिल,पोटका,सानग्राम, मदनसाई,मुकुंदपुर,देवली,भालकी, रूगड़ीसाई,हरिना,नारदा आदि गांव में मोबाईल वैन से भ्रमण कर पोटका प्रखंड की अंतिम छोर तक पहुंच कर जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को डालसा के द्वारा दी जा रही निशुल्क विधिक सेवा के बारे में जानकारी दी गई।

डालसा टीम में शामिल जमशदपुर के पीएलवी संजय कुमार तिवारी,जोबा रानी बास्के एवम पोटका लीगल एड क्लिनिक के पीएलवी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी के द्वारा जरुरतमंद ग्रामीणों के बीच जाकर विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी दिया।इस दौरान समाज में फैले जैसे विभिन्न तरह की अंधविश्वास,डायन प्रथा,महिला हिंसा,बाल विवाह,बालश्रम,वरिष्ठ नागरिक के अधिकार,मानव तस्करी,किशोर कानून,साइबर क्राईम,संविधान आदि के बारे में बताया गया।

इसके अलावा अगले माह 25 तारीख को होने वाले मतदान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया और चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे सत प्रतिसत मतदान के मुहिम को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही हरिना पंचायत अंतर्गत लव कुश इंग्लिश मीडियम स्कूल में पी एल वी के हाथों से एक संस्था “आमेरिकंस इंडियन फाउंडेशन” के द्वारा नर्सरी से ले कर कक्षा सत के बच्चों के बीच किताब,कॉपी,पेंसिल,रॉबर सॉपनर आदि दिया गया।

मौके पर डालसा के पी एल वी संजय कुमार तिवारी,जोबा रानी बास्के,चयन कुमार मंडल,डोबो चाकीय,छकु माझी एवम स्कूल के टीचर लव महतो मौजूद थे।

You missed