Spread the love

रांची में बच्चों के साथ मस्ती करते दिखे क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली भी शामिल…

रांचीः दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार सचिन तेंदुलकर शनिवार सुबह अपने फाउंडेशन के कार्यक्रम में शामिल होने रांची पहुंचे हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उतरने के बाद वे सीधा रेडिशन ब्लू होटल गये। होटल में कुछ देर रुकने के बाद वे ओरमांझी में आयोजित सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां वे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चियों के साथ खेलते नजर आए। कार्यक्रम के बाद सचिन ने इसे यादगार दिन करार दिया है।

Advertisements

सचिन और उसकी पत्नी ने नहीं किया किसी को निराश

सचिन और उनकी पत्नी ने भी किसी को निराश नहीं किया और सभी के साथ एक ग्रुप फोटो ली। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। लोगों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। कार्यक्रम के बाद सचिन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ये हमारे लिए यादगार दिन रहा।

मेरे साथ मेरी पत्नी अंजली के अलावा हमारी पूरी टीम थी। सभी लोग युवा फाउंडेशन की टीम के साथ समय बीताने आए थे। उन्होंने अपने फाउंडेशन के बारे में जानकारी देते हुए आगे कहा कि हमारा फाउंडेशन तीन क्षेत्रों शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य पर काम करता है। इसी से हम अपने देश के भविष्य को आकार दे सकते हैं। बता दें कि सचिन के इस तरह से रांची आने का मकसद यहां के महिला खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाना है।

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने सचिन को बनाया है राष्ट्रीय आइकॉन

गौरतलब है कि बीते साल इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने सचिन तेंदुलकर को राष्ट्रीय आइकॉन नियुक्ति किया था। दरअसल चुनाव आयोग का उन्हें राष्ट्रीय आइकॉन बनाने का मकसद लोगों की चुनाव में भागीदारी बढ़ाना है।

सचिन का चुनाव आयोग के साथ ये समझौता तीन साल के लिए है। इससे पहले जब वे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया।उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब दिखे।

Advertisements

You missed