Advertisements
Spread the love

कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का किया अभिनंदन…

सरायकेला संजय मिश्रा: कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में झारखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का मुख्यमंत्री आवास रांची में अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर अभिनन्दन किया गया. अंबुज कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में चंपाई सोरेन के विश्वासमत हासिल करने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किया।

Advertisements

तथा तटस्थता के साथ फ्लोर टेस्ट में मतदान करने के लिए इन्डिया गठबंधन दल के सभी विधायक गण के प्रति आभार जताया. मौके पर अंबुज कुमार ने कहा कि झारखंड टाइगर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के कुशल नेतृत्व में झारखंड का तेजी से सर्वांगीण विकास होगा. गठबंधन सरकार के आंदोलनकारी नेतृत्वकर्ता चंपाई सोरेन अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करते हुए पुनः सता प्राप्त करेगी. मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुरेश धारी, जिला महासचिव रामशंकर पांडेय, कुंदन कुमार आदि मौजूद रहे.

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित