Spread the love

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता पहुंची सरायकेला; कांग्रेसी सांसद धीरज साहू के मामले पर परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहीं……

कांग्रेस पार्टी देश में भ्रष्टाचार के रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, कांग्रेसी सांसद धीरज साहू की गिरफ्तारी हो और केस को ईडी टेकओवर करे..

सरायकेला: संजय मिश्रा ।

Advertisements

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सह निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता शनिवार को अपने दौरे के क्रम में सरायकेला पहुंची। स्थानीय सरायकेला परिसदन में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलते हुए कांग्रेसी सांसद धीरज साहू के मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। इस दौरान प्रेस से मिलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में भ्रष्टाचार के रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। जिसमें झारखंड के कांग्रेसी विधायक धीरज साहू के घर से छापामारी में मिले लगभग 300 करोड रुपए भारत के इतिहास में किसी एक छापामारी में मिले नगद राशि का रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार का पुराना रिकॉर्ड रहा है।

और अब तो कांग्रेस के क्षेत्रीय नेता अपने राष्ट्रीय नेतृत्व से भ्रष्टाचार में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में 750 करोड रुपए की संपत्ति ईडी ने जप्त की है। जिस मामले में सोनिया और राहुल गांधी बेल पर हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि गांधी परिवार आलू से ही सोना बनाने की मशीन नहीं बल्कि गोबर, शराब, पत्थर, कोयला और जमीन सबसे ये सोना बनाने की मशीन ईजाद कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेसी सांसद धीरज साहू के ठिकाने से मिले इतने सारे रुपए विधानसभा और लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए जमा किए गए थे। कांग्रेस ने चुनाव में भ्रष्टाचार के इन पैसों का खूब प्रयोग किया। और बचे हुए ये पैसे पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे खतरनाक स्थिति है कि इसके बावजूद भी कांग्रेस शर्मिंदगी महसूस नहीं करती। उल्टा कांग्रेस जांच एजेंसियों पर ही उंगली उठाती है। आज झारखंड के सत्ताधारी गठबंधन के नेता भी इतने बड़े पैमाने पर हुए नोट की बरामदगी पर मौन है।

*अपर्णा सेनगुप्ता ने धीरज साहू मामले पर बोली कांग्रेसीयों ने भारत कर इतिहास बदल दिया…. * https://youtu.be/u8HkGrtBVQk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संकल्पित है। और प्रधानमंत्री का संकल्प है कि ना खाएंगे और ना खाने देंगे। इसलिए जांच एजेंसियों को खुली छूट है। प्रधानमंत्री ने यह भी कह दिया है कि जनता से जो लूटा है उसकी पाई पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है। जनता से लुटे हुए पैसे की काली कमाई की जांच परिवर्तन निदेशालय को करनी चाहिए। झारखंड में हुई बेहिसाब भ्रष्टाचार के हिसाब भी सामने आ रहे हैं आगे और भी आएंगे। गरीबों को लूटने वालों से पाई पाई निकलवाने की मोदी जी की गारंटी है। और इतने अफसर एवं नेता जेल जाएंगे कि होटवार जेल में नया वीआईपी वार्ड बनाना पड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई है कि बरामद किए गए पैसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैसा भी है, यहां ईडी के छापे के बाद रातों-रात उड़ीसा, बंगाल और बिहार की तरफ ढो-ढो कर ले जाया गया था। उन्होंने मांग की है कि यह भ्रष्टाचार कोई साधारण नहीं है।

इसकी गहन जांच होनी चाहिए। इसलिए भाजपा मांग करती है कि भ्रष्टाचार में आकंठ लिप्त धीरज साहू की गिरफ्तारी हो। और कड़ाई से पूछताछ हो। पार्लियामेंट से सांसद को बर्खास्त करें। और ईडी इस केस को टेकओवर करे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, जिला मंत्री मनोज तिवारी, जिला मंत्री ललन शुक्ला, जिला मंत्री दुलाल स्वासीं, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य, जिला मीडिया प्रभारी सोहन सिंह, माइकल महतो, पंकज सिंह, प्रकाश रंजन एवं कार्यालय मंत्री तुषार दुबे सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

Advertisements

You missed