Spread the love

स्वेता स्टोर कपड़ा दुकान में घुसकर अपराधियों ने की फायरिंग, एक ग्राहक घायल पुलिस जुटी अपराधियों की तलाश में, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

दो महीने पहले 20 लाख की मांगी थी रंगदारी

गम्हरिया (जगबंधु महतो)  सरायकेला जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत मुख्य सड़क स्थित श्वेता क्लॉथ स्टोर में शुक्रवार रात करीब 9 बजे दो नकाबपोश अपराधियों ने फायरिंग कर दी। दो की संख्या में आए अपराधियों ने गोली चालन की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में दुकान में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक निमाई मंडल को पैर में गोली लग गई। जिन्हें फौरन इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल अस्पताल भिजवाया गया। बताया जाता है कि दुकान के मालिक दुर्गा अग्रवाल ग्राहक के लिए कपड़ा लाने अंदर की तरफ गए थे।

Advertisements
Advertisements

तभी नकाबपोश अपराधी दुकान के अंदर आए और गोली चला दी। फायरिंग के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दोनों अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद पैदल ही वहां से फरार हो गए। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो ने जांच पड़ताल की।

दो महीने पहले 20 लाख की मांगी थी रंगदारी

जानकारी के अनुसार तकरीबन दो महीने पहले श्वेता स्टोर दुकान के मालिक दुर्गा अग्रवाल के फोन पर 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई थी। उन्होंने कांड्रा थाना मे केस भी दर्ज कराया था। उस वक्त श्रवण महतो नामक व्यक्ति द्वारा फोन कर रंगदारी की मांग की गई थी। नकाबपोश अपराधियों के दुकान में प्रवेश करने और फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

हरविंदर सिंह एसडीपीओ सरायकेला

 

दुर्गा अग्रवाल दुकान के मालिक