Advertisements
Spread the love

विद्यासागर कोचिंग और कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…

 सरायकेला: संजय मिश्रा ।

Advertisements
Advertisements

चांडिल पंचायत भवन में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 203वीं जयंती के अवसर पर विद्यासागर कोचिंग एंड कंप्यूटर इंस्टिट्यूट द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 12 स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा छठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रांकन, निबंध, प्रश्नोत्तरी, गीत एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इंस्टीट्यूट द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किए गए कार्यक्रम में विद्यासागर के जीवन संघर्ष और उनके आदर्शों से सीख लेते हुए समाज में आज भी चल रहे कुरीतियों, जात पात भेदभाव से ऊपर उठकर उन्नत शिक्षा हासिल कर समाज को एक सही रास्ते में ले जाने के साथ-साथ विद्यासागर के कहे हुए तर्कशास्त्र का अध्ययन कर विज्ञान एवं इतिहास की नींव को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम का समापन आगामी 1 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

You missed