Advertisements
Spread the love

गम्हरिया में संदिग्ध हालात में मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया (सरायकेला) : गम्हरिया ब्लॉक परिसर से तालाब की ओर जाने वाले रास्ते में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 10 बजे रास्ते के किनारे शव देखा और तुरंत आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने मृतक की पहचान आनंद कुमार, पिता हालदार प्रसाद चौधरी, निवासी निर्मल महतो पथ, छोटा गम्हरिया के रूप में की है। मृतक के पास से अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड (एसएमएस विभाग) की कंपनी आईडी भी बरामद हुई है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह उसी कंपनी में कार्यरत था।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दी जा रही है।
मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

You missed