Spread the love

विधायक संजीव सरदार की पहल पर जयराम हांसदा के परिवार को मिलेगा 28 लाख मुआवजा, आश्रित को नौकरी, अनशन 3 दिन बाद टूटा

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर ।  जमशेदपुर तुरामडीह माइंस में काम के दौरान ठेका कर्मी स्वर्गीय3 Essex जयराम हांसदा की इलेक्ट्रिक शॉक से मौत हो गई थी। घटना के बाद से पिछले तीन दिनों से पीड़ित परिवार और ग्रामीण कंपनी गेट पर धरना-प्रदर्शन कर हड़ताल कर रहे थे। विधायक संजीव सरदार निजी कारणों से राज्य से बाहर थे, लेकिन लौटते ही उन्होंने मंगलवार को सीधे पीड़ित परिवार से मुलाकात की और आंदोलन स्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। तत्पश्चात विधायक संजीव सरदार की अध्यक्षता में पीड़ित परिवार, जिला प्रशासन और यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) प्रबंधन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता के बाद सहमति बनी कि खान अधिनियम 1923 के तहत कंपनी पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये तथा संवेदक की ओर से 8 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा परिवार की आश्रित पत्नी सोमवारी हांसदा को UCIL में तीन महीने के भीतर स्थायी नौकरी प्रदान करने पर भी सहमति बनी। इस समझौते के बाद परिजनों ने अनशन समाप्त किया और कंपनी गेट जाम हटाया। इस अवसर पर मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन, यूसिल के निदेशक तकनीकी मनोज कुमार, महाप्रबंधक (खान) चंचल मान्ना, डीजीएम (कार्मिक) राकेश कुमार के साथ प्रशासनिक अधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम चंद्रजीत सिंह, डीएसपी संदीप भगत, तौकीर आलम, मनोज कुमार, अंचल अधिकारी आदि उपस्थित रहे। बैठक में आश्रित पत्नी सोमवारी हांसदा, झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक प्रमुख बाघराय माड़ी, बहादुर किसकू, महावीर मुर्मू, पलटन मुर्मू, रामचंद्रा मार्डी, जितराई हांसदा, सुधीर सोरेन, जीतेन हेंब्रम, चंद्रशेखर हांसदा, मंगल केराई, गणेश सरदार, बिल्टू हांसदा सहित अन्य ग्रामीण भी शामिल रहे।

You missed