Spread the love

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

Advertisements
Advertisements

दुमका- संवाददाता- मौसम गुप्ता

 

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने गुरुवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की गई। ईवीएम वेयर हाउस के सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई। उन्होने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा परिसर के अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया।

You missed