Advertisements
Spread the love

भतीजा के हत्या के आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा…

बहरागोड़ा (देवाशीष नायक ) बहरागोड़ा क्षेत्र मे मंगलवार को बरसोल थाना क्षेत्र के खेड़ूया पंचायत अंतर्गत जयपुरा गांव में वंशीय चाचा द्वारा कई वर्षों से चलते आ रहे जमीन विवाद को लेकर अपने भतीजा रुद्र मोहन उम्र;49 के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दिया था । जिसमें घायल को स्थानीय लोगों ने बहरागोड़ा सामुद्रिक स्वास्थ्य केंद्र लाया था और इलाज के दौरान स्थिति को गंभीर हाक गई जिसे उच्च चिकित्सा हेतु पीआरएम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया गया था वहीं 108 एंबुलेंस द्वारा बारीपदा ले जाने के क्रम में रुद्र मोहन की मृत्यु हो गई ।

वहीं बरसोल थाना प्रभारी चन्दन यादब मामले को जांच करते हुये हत्या के आरोपी चाचा संजीवन साव को गिरफ्तार कर लिया । पुछताछ के दौरान अपना अपराध को स्वीकार किया । उपरांत धारा . 302/201 आईपीसी के तहत हत्या का मामला दर्ज किया और आज बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।

You missed