Advertisements
Spread the love

अपराधियों ने हथियार के बल पर 10

लाख की ज्वेरात लेकर फरार, दुकान

मालिक के साथ किया मारपीट नीजि

अस्पताल में ईलाजरत….

Dhanbad :- धनबाद में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है. अपराधियों ने शनिवार को एक ज्वेलरी दुकान में हथियार की नोक पर 10 लाख की लूट घटना को अंजाम दिया है. लुट के दौरान ज्वेलरी शॉप के मालिक त्रिपुरारी वर्मा और उसके एक कर्मी ने अपराधियों को रोकने की काफी कोशिश की. इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई. इस हाथापाई में ज्वेलरी शॉप के मालिक को गंभीर चोट आई है.

Advertisements

लुटेरे मालिक और कर्मी के साथ मारपीट कर गहने लूटे :-
बता दें कि शनिवार को उस समय यह घटना घटी जब त्रिपुरारी बर्मा अपने ज्वेलरी की दुकान खोलकर पूजा कर रहे थे. तभी 5 से 6 की संख्या में कुछ अपराधियों ने दुकान मालिक के साथ पहले मारपीट की फिर हथियार के बल पर दुकान का शटर गिरा दिया और लूट पाट कर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने लगभग 10 लाख से अधिक की ज्वेलरी की लूटपाट की है.

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी :-

घटना की सुचना मिलते ही बैंक मोड़ पुलिस सहित डीएसपी लॉ एंड आर्डर के साथ जिले के एसएसपी असीम विक्रांत मिंज घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं. जांच के दौरान पुलिस बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. इस घटना में घायल दुकानदार त्रिपुरारी वर्मा को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. धनबाद एसएसपी असीम विक्रांत मिंज ने बताया की 5 से 6 की संख्या में अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर