हरियाली विकास को लेकर सार्थक संकल्प फाउंडेशन संस्था द्वारा लगाए गए 75 फलदार और छायादार पौधे।
Advertisements

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के विजय तरण गांव के समीप सार्थक संकल्प फाउंडेशन संस्था द्वारा कूल 75 फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। हरियाली विकास को लेकर संस्था के प्रेसिडेंट अनीता सिंह के नेतृत्व में किए गए उक्त पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर सहायक वन संरक्षक प्रमोद कुमार मौजूद रहे। मौके पर प्रेसिडेंट अनीता सिंह ने कहे कि इसे दायित्व नहीं धर्म समझकर हम सभी को एक कदम आगे बढ़कर पर्यावरण की सुरक्षा और प्रकृति के संरक्षण के लिए सचेत होना होगा। जिसके लिए हरियाली ही एकमात्र विकल्प है।
इस अवसर पर संस्था के करनजीत सिंह, रंजना कुमारी, जी ज्योति, शांति पिंगुआ, बसंती देवी, कमल राठौर, राज सिंह, ब्रिज एवं अमरेश सिंह सहित अन्य सभी उपस्थित रहे।
Related posts:
राँची/नामकुम : खिजरी महली टोली के कई घरों में घुसा पानी, पीड़ितों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करे सरकार...
SARAIKELA : रोजगार मेले में 67 अभ्यर्थियों का स्थानीय नियोजन नीति के दिशा निर्देश के तहत नियोजकों द्...
भागलपुर : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोलीबारी में मौत, बहन और एक भांजा गंभीर हालत में...

