Spread the love

चांडिल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन व शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती

Advertisements
Advertisements

चांडिल:-संवाददाता

चांडिल प्रखंड क्षेत्र के रुचाप स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ननिहाल में रविवार को झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन एवं शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर केक काटकर जयंती समारोह आयोजित किया गया तथा दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान ईचागढ़ विधायक सविता महतो एवं झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू ने संयुक्त रूप से स्कूली बच्चों के बीच कॉपी, कलम एवं टॉफी का वितरण कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। वहीं सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए जरूरतमंद बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों के बीच सैकड़ों कंबलों का वितरण किया गया, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व शिबू सोरेन एवं शहीद सांसद सुनील महतो के संघर्ष, विचारधारा और झारखंड राज्य निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि इन दोनों महान नेताओं का जीवन संघर्ष, त्याग और आदिवासी–मूलवासी अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही झारखंड के समग्र विकास का सपना साकार किया जा सकता है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके पदचिन्हों पर चलने और झारखंडी अस्मिता की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, प्रो. पी.सी. महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, नितेश वर्मा, संतोष किस्कू, लखीद्र किस्कू, अर्जुन सिंह मुंडा, सुदामा हेम्ब्रम, राजू किस्कू, धर्मू गोप, विशाल गोप, सोमाय टुडू, राहुल वर्मा, शिबू महतो, बादल महतो, टिंकू बेसरा, शंकर लायेक, मिलन तंतुवाई सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।