Spread the love

टीम पीएसएफ के लिए फिर से गर्व का क्षण. नव वर्ष के पहले महीने ही झारखंड पुलिस एसोसिएशन के द्वारा मिला सम्मान

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर । झारखंड पुलिस एसोसिएशन के द्वारा चांडिल डैम में, मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. जिसमें आज 10 वर्षो से अधिक, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के साथ एक सहयोगी मित्र संस्था के रुप में कार्य करने के चलते प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ को सम्मानित किया गया. बस टीम पीएसएफ के लिए इतना ही काफी था, नव वर्ष पर नई उर्जा के लिए. टीम पीएसएफ ने इस सम्मान को आशीर्वाद के रूप में ग्रहण किया। एसोसिएशन के हमारे पुराने साथी सह बड़े भाई, एक जांबाज पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सभी वरीय पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए, अपने सभी सहयोगी के साथ संयुक्त रूप से सम्मानित किया।. टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार के साथ साथ शतकवीर रक्तदाता उत्तम कुमार गोराई एवं शुभेंदु मुखर्जी उपस्थित रहे।