Spread the love

साप्ताहिक जनता मिलन में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग; व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं से उपायुक्त को कराया अवगत…

सरायकेला – संजय मिश्रा

जिला समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू जिले के विभिन्न क्षेत्र से दर्जनों लोग पहुँचे। जनता मिलन में आए लोगों से उपायुक्त रविशंकर शुक्ला नें क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निराकरण को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवेदन हस्तांतरित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

Advertisements
Advertisements

जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने दूरभाष के माध्यम से पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं का निराकरण अपने स्तर सुनिश्चित करें। ताकि लोगो को विभिन्न कार्यालयों का चक्कऱ ना लगाना पड़े। उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर जाँचोपरान्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर जिला मुख्यालय एवं लाभुक को सूचना दें। जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, राम बाबा मंदिर गम्हरिया जाने वाले सड़क का निर्माण कराने, चांडिल प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र रुड़िया में चयन प्रक्रिया में अनियमितता बरतने, राशन वितरण में अनियमितता, राशन कार्ड नें नाम जोड़ने, बंद पेंशन योजना का लाभ पुनः प्रदान करने समेत अन्य मामले से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए।

You missed