Spread the love

खरसावां मे जमीन खरीद बिक्री मे धोखाधड़ी मामले में फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार…

खरसावां
खरसावां थाना कांड संख्या 46/2023 के दिनांक 21 जुलाई 2023 के तहत धारा 406/420/467/468/509/34 आईपीसी के तहत वादी कृष्णा चन्द्र का जमीन 5 डिसमिल जमीन की जगह धोखाधड़ी से रोनी नायक के द्वारा 2 एकड़ 70 डिसमील जमीन लिखा लिया था। अनुसंधान के क्रम में रोनी नायक के विरुद्ध माननीय न्यायालय गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया गया था। लेकर अभियुक्त रोनी नायक करीब एक महीने से गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है।

Advertisements
Advertisements

जिस कारण इस काण्ड के अनुसंधानकर्ता के द्वारा माननीय न्यायालय से इश्तेहार प्राप्त कर रोनी नायक के घर मे डुगडुगी बजाकर जाकर रोनी नामक के भाई एवं आस-पास के लोगों के समक्ष खरसावां पुलिस द्वारा इश्तेहार चिपकाया गया। एसआई लव चौधरी ने बताया कि अभियुक्त के घर पर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चिपकाने के बाद आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। उनके साथ खरसावां पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

You missed