Advertisements
Spread the love

डाॅ मयंक मुरारी की पुस्तक “शून्य की झील में प्रेम“ का हुआ लोकार्पण

Advertisements

✍️ Arjun Kumar Pramanik 

रांची। प्रदेश के विचारक और लेखक डाॅ मयंक मुरारी का काव्य संग्रह “शून्य की झील में प्रेम“ का शनिवार को रांची प्रेस क्लब में संध्या चार बजे लोकार्पण होगा। यह किताब राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित होकर आयीं है। डाॅ मयंक मुरारी की यह तीसरी काव्य संग्रह है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभात खबर के पूर्व संपादक अनुज सिन्हा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमार ब्रजेंद्र करेंगे। इसके अलावा रश्मि शर्मा, कुमारी उर्वशी और अनामिका प्रिया इस किताब पर अपना विचार रखेगी। साहित्य मंच “शब्दकार” के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का संचालन राकेश रमण करेंगे।
डा मयंक मुरारी एक  विचारक और सक्रिय लेखक हैं। वह सामाजिक व्यक्तिगत विकास के लिए लिखते और काम करते हैं। वह भारत के ज्ञान प्रणाली के आंतरिक मूल्य और अंतर्निहित पहलू पर सोचते हैं और चिंतन करते हैं। उन्होंने 30 सालों  में अभी तक 20 किताबें और 700 से अधिक रिपोर्ट, भारतीय समाचार पत्र और पत्रिका में  लिख चुके हैं। इन कार्यों के कारण उन्हें कई अवार्ड और पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह उषा मार्टिन में महाप्रबंधक सीएसआर और पीआर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां  पिछले 15 सालों से गांवों के टिकाऊ विकास के प्रति संकल्पित है। वह हमारे समाज की सामूहिक जागरूकता के लिए विभिन्न मंचों से व्याख्यान भी देते है।

You missed