Advertisements
Spread the love

दुमका में भरत भूषण तिवारी हत्याकांड के विरोध में निकला विशाल कैंडल मार्च, इंसाफ की मांग हुई तेज

Advertisements
Advertisements

दुमका ब्यूरो : मौसम गुप्ता

दुमका । भरत भूषण तिवारी हत्याकांड के विरोध में रविवार की संध्या 6:00 बजे पोखरा चौक से टीन बाजार चौक तक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण मार्च में भाग लिया और भरत भूषण तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध शीघ्र और कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भरत भूषण तिवारी को न्याय मिलना चाहिए और इस मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
आयोजक पराक्रम शर्मा ने कहा कि भरत भूषण तिवारी के योगदान को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे प्रकरण में जिम्मेदारी तय करते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई हो। साथ ही उन्होंने इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध भी हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की भी मांग की।
कैंडल मार्च में पराक्रम शर्मा, तुषार मिश्रा, आनंद कश्यप (मोंटी), अभिषेक सिंह (मोनू), प्रदीप्त मुखर्जी, मनोज घोष, समीर झा, राकेश रंजन सिंह, डॉ. जितेंद्र झा, जयतेंद्र दुबे, हिमांशु दुबे, अनुभव ओझा, पिंटू चौधरी, बिपिन शर्मा, गौरव झा, राजकुमार केशरी, जितेंद्र ओझा, राहुल मिश्रा, शिवम दुबे, रौनक राज, कुश कुणाल, राजीव मिश्रा, कृष्णा गुप्ता, वीरेंद्र चंद्र गोराईं, अनूप दत्ता, आदित्य जोशी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कैंडल मार्च के माध्यम से लोगों ने भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की मांग बुलंद की।