
महिला दिवस के शुभ अवसर पर नेहरू युवा केंद्र संगठन दुमका ने युक्तियो के बीच फिट इंडिया रन का कार्यक्रम किया…
दुमका :मौसम गुप्ता

भारत सरकार खेल मंत्रालय की संस्था नेहरू युवा केंद्र जिला युवाअधिकारी कुश कुमार के आदेशानुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक अमन राज कीअध्यक्षता में फिट इंडिया रन के तहत कल दिनांक 9 मार्च 2024 को संवनागल मैदान में युवा छात्रा के बीच 100 मी दौड़ का आयोजन किया गया । जिसमें प्रथम स्थान – पत्रिका कुमारी, द्वितीय स्थान– संभावित भारती , वहीं तृतीय स्थान – उषा रानी गोराई, और अंशु प्रिया ने हासिल किया । विजेता प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र के द्वारा मेडल ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

वही कार्यक्रम में भाग लिए सभी प्रतिभागियों को कलम देकर सम्मानित किया , वही मौके पर युवा युवतियों को संबोधित करते हुए शिक्षक बिरेन गोराई सर सर ने कहा कि प्रत्येक दिन सभी को व्यायाम करनी चाहिए व्यायाम करने से शारीरिक और मानसिक विकास होती है और अपने जीवन में कोई एक खेल आवश्यक रखनी चाहिए खेल के माध्यम से आप शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्त रहेंगे वहीं स्वयंसेवक अमन राज ने कहा नेहरू युवा केंद्र संगठन से ज्यादा से ज्यादा युवा जुड़े और खेल के माध्यम से अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं। आज महिला दिवस में फिट इंडिया रन कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र के द्वारा प्रत्येक प्रखंड कॉलेज और गांव में चल रहा है।
इस कार्यक्रम में शिक्षक विवेक कुमार, जगबंधु पाल, सुनील कुमार, पल्लवी कुमारी, खुशबू कुमारी, सोनाली कुमारी, सूची कुमारी, उषा रानी गोराई, संजू कुमारी,सरस्वती कुमारी, ज्योति कुमारी, सोनी कुमारी मुस्कान कुमारी, कविता कुमारी, झुमरी हसदा, आरती कुमारी,पत्रिका कुमारी, अंशुप्रिया, काजल कुमारी, रोजी कुमारी, संभावित भारती, रूबी कुमारी, स्नेहा कुमारी, समित मुर्मू, पूजा कुमारी शाह, प्रज्ञा भारती, जानवी झा, आदि छात्रा ने भाग लिया।

