Advertisements
Spread the love

भारी वाहनों के आवागमन से जर्जर

हो रही सड़क को लेकर ग्रामीणों ने

महिला संगठन के नेतृत्व में किया

सड़क जाम, सीओ ने वार्ता कर

सुलझाए मामला….

 

सरायकेला Sanjay । सरायकेला अंचल के बीरबांस पंचायत अंतर्गत तिरीलडीह गांव में सरायकेला-आदित्यपुर मुख्य मार्ग से गांव जाने की सड़क पर कंपनियों की भारी वाहनों के आवागमन से हो रही जर्जर सड़क के मरम्मतीकरण तथा कंपनियों के द्वारा प्रदूषित रासायनिक युक्त पानी का बहाव के खिलाफ एवं अन्य मांगों को लेकर तिरिलडीह आजीविका महिला ग्राम संगठन की अगुवाई में बीरबांस एवं मुड़ाटांड़ पंचायत के कई गांव की महिलाएं एवं पुरुषों ने सड़क जाम किया।

Advertisements
Advertisements

तिरिलडीह आजीविका महिला ग्रामीण संगठन के बैनर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं कई गांव के ग्रामीणों ने सुबह 6:00 बजे सड़क जाम करते हुए धरना पर बैठ गए। महिलाओं के साथ स्थानीय मुखिया संगीता हांसदा, पूर्व मुखिया घनश्याम हांसदा, पंचायत समिति सदस्य दुर्गा नायक, महिला संगठन की अध्यक्ष श्रावणी देवी, उप प्रमुख वासुदेव महतो, राम हंसदा, सुशेन मार्डी समेत कई जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।

सड़क जाम की सूचना पाकर सरायकेला के अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा जाम स्थल पर पहुंचे। और ग्रामीणों से वार्ता करते हुए उनकी मांगों की जानकारी ली। उन्होंने तिरिलडीह में स्थापित तीनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को बुलाया। और जाम स्थल पर ही अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय बैठक हुई। त्रिपक्षीय बैठक में विचार विमर्श के बाद सहमति बनी कि सड़क की मरम्मत कंपनियों के द्वारा किया जाएगा। ग्रामीणों को रोजगार दिया जाएगा। सीएसआर के तहत गांव में विकास कार्य संचालित किया जाएगा। सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। प्रदूषण पर रोक रोक लगाया जाएगा। सामान्य कंपनी की बिजली अंडर ग्राउंड किया जाएगा तथा भविष्य में ग्रामीणों की कोई समस्या के संबंध में ग्राम विकास समिति के माध्यम से कंपनियों को समय-समय पर अवगत किया जाएगा।

त्रिपक्षीय बैठक के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया। त्रिपक्षीय बैठक में अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, सूरज लॉजिस्टिक कंपनी के आनंद कुमार, सिग्मा के मुक्ति रानी स्वरूप चौधरी व इंद्रजीत तथा कंपनी के एचआर अजीत कुमार, मुखिया संगीता हांसदा, प्रधान मांझी, राम हांसदा, पूर्व मुखिया घनश्याम हांसदा, श्रावणी बारीक समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज बिहार बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे आठ वर्षीय जीत के इलाज के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार