Advertisements
Spread the love

दुमका पुलिस को बड़ी सफलता: दिनेश कुमार राय हत्याकांड में संलिप्त चार को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Advertisements

दुमका संवाददाता- मौसम गुप्ता

दुमका : रामगढ़ थाना पुलिस ने बीते कुछ दिन पूर्व हुए हत्याकांड का उद्वेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| मामले में पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि बीते 7 मई 2026 को प्रातः 08.45 बजे सूचना मिली कि झुंझी एवं दोंन्दिया के बीच स्थित डंगाल में एक ब्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। प्राप्त सूचना के आलोक में रामगढ़ थाना सनहा सं0-08/26 दर्ज करते हुए सूचना के सत्यापन एवं विधि सम्मत कार्रवाई हेतु सशस्त्र बल के साथ ग्राम दोंदिया डंगाल पहुंचकर शव को देखने एवं छानबीन करने पर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होना पाया गया।

 

तदोपरान्त शव को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका भेजा गया तथा मृतक दिनेश कुमार राय की पत्नी ललिता देवी के फर्द बयान के आधार पर रामगढ़ थाना काण्ड संख्या 34/2026, दिनांक 07.05.2026, धारा 103(1)/238 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध कांड अंकित किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी के द्वारा गुप्त सूचना एवं तकनिकी अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि कांड में मृतक दिनेश कुमार राय एवं अप्राथमिकी अभियुक्त बनासरी देवी के बीच प्रेम प्रसंग था। जिसके आधार पर अप्राथमिकी अभियुक्त बनासरी देवी एवं उसके पति देवा गृही को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनो ने अपने अन्य सहयोगी जोगेश्वर देहरी एवं आशिक गृही के साथ मिलकर अपराधिक षडयंत्र रचकर दिनेश कुमार राय की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसके बाद कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त देवा गृही, उम्र- 40 वर्ष, पिता- स्वर्गीय सहिबा गिरही, बनासारी देवी, उम्र-30 वर्ष, पति- देवा गृही, आशिक गृही, उम्र 23 वर्ष, पिता- स्वर्गीय मंगरू गृही तीनों सा० झुझी, थाना रामगढ, जगेश्वर देहरी, उम्र 18 वर्ष, पिता स्व० सुदिन देहरी सा० आसनबनी थाना काठीकुंड सभी जिला दुमका को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का रड, खून लगा दो पत्थर, मृतक का मोबाईल एवं कुल्हाड़ी को बरामद किया गया।

छापेमारी दल में अमित कच्छप, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुण्डी, दुमका,पु०अ०नि० मनीष कुमार, थाना प्रभारी रामगढ़, दुमका,

पु०अ०नि० अजित कुमार, थाना प्रभारी जामा, दुमका, पु०अ०नि० बलराम कुमार सिंह, थाना प्रभारी काठीकुण्ड, दुमका, पु०अ०नि० रमेश भगत, अनुसंधानकर्ता, रामगढ़ थाना, दुमका, पु०अ०नि० संजय कुमार, जामा थाना, दुमका, स०अ०नि० अशोक कुमार चौरसिया, स०अ०नि० रामगढ़ थाना, दुमका,स०अ०नि० प्रमिला मराण्डी, रामगढ़ थाना, दुमका एवं रामगढ़ थाना रिजर्व गार्ड आरक्षी शामिल रहे|

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ रेलवे लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : कोयला डंपिंग यार्ड हटाने की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन…