Advertisements
Spread the love

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अन्तर्गत दुमका से 151 ईसाई धर्मावलम्बियों को गोवा भेजा गया…

दुमका ब्यूरो (मौसम गुप्ता) समाहरणालय परिसर से शुक्रवार को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत तीर्थयात्रियों की बस को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं जिला खेल पदाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पहले अधिकारियों ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लाभ से लाभान्वित लाभुकों से बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि आप सभी सकुशल तीर्थ यात्रा कर वापस लौटें। इस क्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अन्तर्गत 151 ईसाई धर्मावलम्बियों को गोवा भेजा जा रहा है। तीर्थयात्रियों को विशेष ट्रेन द्वारा रांची से ट्रेन के मध्यम से गोवा की तीर्थ यात्रा कराई जाएगी

 

You missed