Spread the love

मासु गांव के बुजुर्ग झुबला  पाहन का निधन

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar Pramanik……✍️

राँची/अनगड़ा । मासु गांव के ग्राम प्रधान देवराज पाहन के पिताजी एवं ग्राम के वरिष्ठ पाहन झुबला पाहन का निधन  05 अक्टूबर 2025 को आज प्रातः लगभग 10 बजे  हो गया। वे लगभग 90 वर्ष के थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। झुबला पाहन अपने जीवनकाल में समाजसेवा और पारंपरिक पाहन धर्म के पालन के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से समाज ने एक सच्चे मार्गदर्शक को खो दिया है। स्वर्गीय शुभला पाहन अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं — पुत्र अभिषेक पाहन, कुशल पाहन, देविंद पाहन तथा पौत्री गीता देवी सहित अन्य परिजन। परिवार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह लगभग 10 बजे मासु गांव स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।