Advertisements
Spread the love

आवेदन के तीन साल बाद भी नहीं हुआ सीमांकन, गम्हरिया अंचल अधिकारी और कर्मियों पर संवेदनहीनता का आरोप

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

सरायकेला(गम्हरिया) । गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह ने गम्हरिया अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार और उनके अधीनस्थ कर्मियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

अजीत कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने लगभग तीन वर्ष पूर्व केरल पब्लिक स्कूल (छोटा गम्हरिया) से झुरकुली नाला तक सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए उपायुक्त, अपर उपायुक्त सरायकेला, अनुमंडल अधिकारी सरायकेला तथा अंचल अधिकारी गम्हरिया को लिखित कई बार आवेदन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई ।

सूचना के अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत आवेदन कर रिपोर्ट मांगी। कई अपीलों के बाद अपर उपायुक्त ने गम्हरिया अंचल को मापी के निर्देश दिए।

अंचल अधिकारी के कार्यालय ने सर्वसाधारण सूचना के तौर पर छोटा गम्हरिया पंचायत भवन के बाहर एक नोटिस चिपकाया, जिसमें लिखा था कि खाता संख्या 156, प्लॉट संख्या 478, 492, 495 की भूमि की मापी 09 अक्टूबर 2025 को निर्धारित तिथि के बावजूद अभी तक रास्ता नापने का काम शुरू नहीं हुआ है।

अतिक्रमण के कारण सड़क की स्थिति बिगड़ती जा रही है और आवागमन में कठिनाई हो रही है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सूचित किया गया लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अजीत सिंह ने इस स्थिति को “वरिष्ठ पदाधिकारियों के आदेश की अवहेलना और विभागीय कार्य के प्रति उदासीनता” बताया। उन्होंने कहा पंचायत में हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपील करेंगे।

You missed