Advertisements
Spread the love

घाटशीला स्टेशन परिसर में देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा

गांधी की 105 वीं जयंती मनाया गया …

घाटशीला (दीपक नाग) देश की प्रथम व एकमात्र महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी की जयंती पर राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सह 20 सूत्री पूर्वी सिंहभूम जिला क्रियांवयन समिति सदस्य सनत कालटू चक्रवर्ती जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ और नेताओ ने घाटशिला स्टेशन परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया । सनत कालटू चक्रवर्ती ने कहा की आज राहुल गांधी ने जो मूल मंत्र पकड़ रखा है ष्डरो मतष् वह उनकी दादी का है । इंदिरा गांधी कभी किसी से नहीं डरी । 12 साल की उम्र में अंग्रेजों से लड़ने के लिए जिस जज्बे से वानर सेना बनाई थी उसे अपने सीने में गोली खाने तक हमेशा बरकरार रखी । अमेरिका के सातवां बेड़ा भेजने की धमकी पर इंदिरा जी ने कही थी, सातवां नहीं आठवां भी भेजे। मगर पूर्वी पाकिस्तान के लोगों को पाकिस्तान के जुल्म से बचाना जारी रखूंगी और उसके बाद इंदिरा गांधी ने दुनिया का भूगोल बदलकर रख दिया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्यजीत शीट, बादल गिरी, शमशाद खां, शेख आजाद, कन्हैया शर्मा, अजय दे, जगमोहन शर्मा, हर्वेल सिंह, मानव दास, सपन घोष, प्रमोद सिंह, राजा दत्ता, रवि सिंह, मो. कल्लू, कृष्णा, विश्वनाथ प्रताप वगैरह मौजूद थें ।

Advertisements