Advertisements
Spread the love

डॉ. अनूप कुमार मंडल के जन्म दिवस पर सामरसाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका । पोटका प्रखंड के सामरसाई मनसा मंदिर परिसर में रविवार को होम्यो चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनूप कुमार मंडल के 45वें जन्म दिवस के अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मरीजों को निशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं। शिविर का शुभारंभ होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया।डॉ. अनूप कुमार मंडल ने कहा  “इस निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, जो उचित चिकित्सा सुविधा से वंचित हैं, उन्हें निःशुल्क उपचार और दवाएँ उपलब्ध कराई जा सकें। साथ ही लोगों को होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना भी इसका उद्देश्य है।”कार्यक्रम में पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी टाटा स्टील के डॉ. सुब्रत कुमार मंडल, समाजसेवी सीमा मंडल और मौलिना मंडल के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण — काजल परामाणिक, संजय परामाणिक, दीपक परामाणिक, सुनीता परामाणिक, खिरोद परामाणिक, महादेव परामाणिक, बासुकी परामाणिक आदि उपस्थित रहे।