Advertisements
Spread the love

गला रेत कर युवक का किया हत्या, शव को गांजिया बिराज में

फेंका, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, कर रही है परिजन की

तलाश ……..

गम्हरिया :- सरायकेला-खरसवां जिले के गम्हरिया थाना अर्न्तगत गांजिया बिराज के पानी के अन्दर लगभग 25 वर्षीय युवक का शव गम्हरिया पुलिस ने बरामद किया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने प्रेस को बताया की ग्रामीणों द्वारा मृत युवक की सूचना दी ।

Advertisements

शव की जांच को दौरान युवक के गले और हाथ पर कटने का निशान बताया पानी के आस-पास शव को धसीटने और खून टपाकने की निशान भी पाया गया । अबतक शव की पहचान नही हो सका है ।

पूरे घटना को देखा जाय तो पहले युवक का गला काट कर मारा गया और सबूत मिटाने को लेकर बिराज के पानी में युवक का शव को फेंक दिया गया । वही पुलिस मामले की जांच करते हुये युवक के परिजन को तलाश रही है । वही युवक का शव को कब्जे में लेते हुये सरायकेला सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।