Spread the love

शत्रुशाल गांव में गांव शिक्षा संगम कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

सरायकेला संजय मिश्रा । गैर सरकारी संगठन सीनी टाटा ट्रस्ट के तत्वावधान सरायकेला प्रखंड के शत्रुशाल गांव में गांव शिक्षा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सीनी टाटा ट्रस्ट के प्रतिनिधि सुजीत कुमार एवं सरिता लोहरा ने बताया कि इसका उद्देश्य गांव-गांव में बच्चों को ग्रीष्म अवकाश के दौरान पढ़ाई लिखाई से जोड़े रखने का है।

Advertisements

इसके लिए गांव के अभिभावकों के साथ बातचीत किया गया। और भीषण गर्मी के प्रभाव को देखते हुए बच्चों को सुबह के 9:30 के बाद घर में ही रहने की सलाह दी गई। और इस बीच तथा गर्मियों की छुट्टियों में भी पुस्तक की पढ़ाई करने और लिखने के लिए बताया गया। मौके पर कार्यक्रम में बच्चों के लिए पुस्तकालय और पुस्तक के महत्व एवं उसके उपयोग के बारे में भी अभिभावकों को जानकारी दी गई। साथ ही विज्ञान से संबंधित गतिविधियां करके अभिभावकों को दिखाया गया। इस अवसर पर विज्ञान के कारणों पर चर्चा किया गया। और लाइब्रेरी के पुस्तकों पर गतिविधियां करवाया गया।

जिसमें परिचय सत्र के बाद एफएलएन पर चर्चा, दहाई की अवधारणा और खेल गतिविधि की जानकारी भी दी गई। साथ ही कार्यक्रम के उद्देश्य और गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

Advertisements

You missed