Spread the love

मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

सरायकेला संजय मिश्रा । कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सह कृषि एवं कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में एकलव्य बालिका आवासीय विद्यालय तोरसिंदरी में विद्यालय मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें अध्यापक एवं छात्राओं को मृदा स्वास्थ्य संग्रहण एवं मृदा विश्लेषण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.

Advertisements
Advertisements

प्रशिक्षण कार्यक्रम आत्मा चाईबासा की प्रशिक्षिका गिता कुमारी व प्रिंस सिमोन कुंकल के द्वारा दिया गया. इस प्रशिक्षण में मिट्टी जांच, मिट्टी नमूना संग्रहण व मिट्टी जांच का स्थान के संबंध में जानकारी दी गई. वहीं मृदा विश्लेषण कार्ड का प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, उपप्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के छात्राएं उपस्थित रहे.

You missed