
गम्हरिया में दिनदहाड़े मालवाहक वाहन चोरी, मदद करना पड़ा भारी

संवाददाता : जगबंधु महतो
गम्हरिया । सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में रविवार शाम इंसानियत दिखाना एक ड्राइवर को महंगा पड़ गया। जानकारी के मुताबिक, छोटा गम्हरिया निवासी अमित कुमार वर्मा की टाटा एस गोल्ड (जेएच05सीडी-7749) माल खाली कर करीब 4:30 बजे उनकी दुकान न्यू अजीत टेंट हाउस लौट रही थी। इसी दौरान डीएस रिटेल के पास नशे में धुत दो बाइक सवार युवक मोबाइल चलाते हुए वाहन से टकरा गए।
वाहन चालक राजू कालिंदी घायलों की मदद के लिए उतरा, तभी दोनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण ड्राइवर वाहन की चाबी छोड़कर भाग गया। इसका फायदा उठाकर दोनों आरोपी मालवाहक लेकर फरार हो गए।
वाहन मालिक ने अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने पुलिस से जल्द वाहन बरामद करने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से गम्हरिया में दहशत का माहौल है।
Related posts:

