Advertisements
Spread the love

2 महीने का बकाया वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन का भुगतान शीघ्र करे सरकार : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

(विश्वकर्मा सिंह) बहरागोड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती से प्रखंड कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने मुलाकात कर सरकार से 2 महीने का बकाया वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन का शीघ्र भुगतान करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन के नियमित भुगतान न होने के कारण कई बुजुर्गो को जीवन-यापन करने में कठिनाई हो रही है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि राज्य की झामुमो गठबंधन सरकार की उदासीनता के कारण प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की गति काफी धीमी हो गई. ग्रामीण क्षेत्रों के गांवों में पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है. उन्होंने सरकार से विभिन्न गांवों के खराब पड़े जल मीनारों तथा नल कूपों का शीघ्र मरम्मत करने का आग्रह किया है. इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, जिला महामंत्री बाप्टु साव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष तथा भक्तिश्री पंडा उपस्थित थे.

Advertisements

You missed