Spread the love

बगराईसाई में ओल चिकिलिपी के संस्थापक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जन्म जयंती परम्परागत तरीके से मनाई गई।

राजनगर प्रखंड के बगराई साई में संथाल आदिवासी समुदाय द्वारा संथाली भाषा ओल चिकीलिपि के संस्थापक स्व.पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती के मौके पर हर्षोल्लास और परंपरागत तरीके से मनाई गई।उनकी तसवीर पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना कर उन्हें नमन किया गया साथ ही साथ शाम को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित की गई। ग्रामीणों ने सर्वप्रथम पंडित रधुनाथ मुर्मू की तसवीर को नाइके बाबा (पुजारी)संग समस्त ग्रामीण एक साथ निकले परम्परागत तरीके अपने पुराने रीतिरिवाज अनुसार कलश व फूल लेकर निकले।और बगराई साई मेला मैदान में उनकी पूजा अर्चना की गई,वहीं शाम को आदिवासी नृत्य एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित की गई।
बताया जा रहा है पंडित रधुनाथ मुर्मू का जन्म 5 मई को हुआ था।परंतु उनके समुदाय के लोग वैशाख पूर्णिमा के दिन उनकी जयंती मानते है।वहीं इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार मुर्मू,नाइके बाबा दीपक कुमार मुर्मू,सुनाराम मार्डी,मंगल हांसदा,शंकर हांसदा,पीतम मुर्मू,गदइ बेसरा एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements

You missed