Spread the love

मगरकेला में गायत्री परिवार ने गर्भ संस्कार कार्यक्रम में माध्यम से गर्भवती महिलाओं को किया जागरूक—

राजनगर :- सोमवार को राजनगर के मगरकेला गाँव मे अखिल विश्व गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला द्वारा नारी जागरण के तहत गर्भ संस्कार जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।जिसमें भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रकोष्ठ के जिला उप समन्वयक सत्यनारायण बरनवाल ,श्रीमती सुषमा पात्रा देवी, राजेश साहू (ट्रस्टी सरायकेला) सावित्री गोप ईचागढ़ प्रकोष्ठ के युवा समन्वय एवं जिला उप समन्वयक श्याम नारायण शर्मा ,

Advertisements

राजनगर प्रखंड समन्वयक पिंटू राऊत,अनिल प्रधान एवं मगरकेला गाँव के ग्रामीण एवं गर्भवती महिला गण उपस्थित थे। श्रीमती सुषमा पात्रा ने गर्भवती महिलाओं को गर्भ के दौरान संस्कारमय जीवन यापन के बारे में जागरूक किया, गायत्री मंत्र का जाप एवं यज्ञ हवन किया गया। उन्होंने कहा गर्भावस्था में महिलाओं को सकारात्मक सोच के साथ भक्ति पाठ, पूजन आदि करनी चाहिए, ताकि गर्भ में पल रहे बच्चे पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़े।

गर्भावस्था में मां को खुश रहना चाहिए, जैसा वातावरण माँ को मिलेगा,पेट मे पल रहे बच्चे को उसका वैसा ही प्रभाव होगा।वहीं गर्भवस्था में नशा पान से दूर रहने,मांस का सेवन ना करने आदि के बारे गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया गया।

Advertisements

You missed