Spread the love

रजरप्पा में नाबालिक दुर्ष्कम मामले पर में पुलिस की कार्रवाही में लापरवाही को लेकर ग्रामिणों ने आन्दोलन की दी चेतावनी…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार)    रामगढ़  ज़िले में रोज़ कहीं न कहीं महिलाओं के साथ हिंसा औंर प्रताड़ना की घटनाएं घटित हो रही हैं। जो गम्भीर चिंता का विषय है। संतोष महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिसमें पहली घटना हैं कि जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के जनियामारा गाँव में स्थित एक नाबालिग बच्ची के साथ जो सामूहिक बलात्कार की घटना हुई हैं। उक्त घटनाक्रम ने रामगढ़ ज़िले के मर्यादा को तथा ज़िले की पुलिस प्रशासन व्यवस्था को शर्मसार कर दिया ।

घटनाक्रम में शामिल आरोपियों को अविलम्ब गिरफ़्तार कर कड़ी कारवाई किया जाए। संतोष महतो ने कहा कि नहीं तो सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। रामगढ़ पुलिस प्रशासन उद्योगपतियों के चमचागिरी करने एवं उनको कोयला बालू आपूर्ति कराने में व्यस्त हैं। पूरे रामगढ़ ज़िला प्रशासन दिन रात कोयला तस्करों से वसूली करने में लगा हुआ हैं। वहीं दूसरी घटना के बारे में संतोष महतो ने कहा कि आजसू पार्टी के नेता चंदर महतो के शादी-शदा औंर बाल बच्चेदार भतीजे विकास महतो पिता दशरथ महतो ने अपने गाँव के गरीब परिवार की लड़की के साथ मारपीट की गई। जबरन माँग में सिंदूर डाल दिया गया।

किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी भी दी गई। इसी मामले में गोला के प्रमुख जलेश्वर महतो की अगुवाई में गाँव के रसूखदार लोगों की पंचायत भी बैठक हुई थी। जिसमें चंदर महतो की माँ ने गाली गलौज औंर दबंगई करके सबको भगा दिया गया था। लड़की को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई। घटनाक्रम की सूचना पीड़ित परिवार ने संतोष महतो को दिया गया कि तब त्वरित ज़िम्मेदारी समझते हुए। झारखंड पार्टी के रामगढ़ पुर्व प्रत्याशी संतोष महतो ने इसी मामले में पीडिता के परिवार को उनकी सुरक्षा के लिए निश्चिंत रहने को कही गई। पुरे परिवारजनों को आश्वस्त किया गया कि उक्त मामले में वे किसी भी पार्टी के बड़े से बड़े नेता से भिड़ने के लिए तैयार हैं। परिवार को न्याय दिलाने के लिय।

वहीं दूसरी ओर रामगढ़ जिले के गोला थाना प्रभारी सिद्धांत कुमार औंर रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर रजक से भी बातचीत की गई। उक्त मामले को गम्भीरता से लेने का आग्रह किया गया। हर हाल में दोषियों पर कारवाई होगी। इसके लिए दोनों ने उन्हें आश्वस्त भी किया गया। रामगढ़ पुलिस प्रशासन की ज़रूरत हैं कि वो ओर मुस्तैद होकर अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं। इस तरह की घटनाएं बंद हो सके।

Advertisements

You missed