Advertisements
Spread the love

 

वानांचल नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन।

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर- पोटका -संवाददाता अभीजीत सेन

वानांचल नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल, जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक श्री आर.डी. सिंह, मुख्य अतिथि डॉ. इंदरजीत गोराई, जो चिकित्सा क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं कदमा स्थित “कामिनी गोराई चिकित्सालय” के संस्थापक हैं, उपस्थित रहे। साथ ही सम्मानित नर्सिंग ट्यूटर सरिता पटेल एवं श्रावंती साहू भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ फ्लोरेंस नाइटिंगेल के सम्मान में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात शपथ ग्रहण समारोह, शास्त्रीय नृत्य, क्षेत्रीय गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।मुख्य अतिथि डॉ. इंदरजीत गोराई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा का अवसर सभी को नहीं मिलता तथा नर्सिंग छात्र-छात्राओं को आने वाले समय में उत्कृष्ट स्वास्थ्य कर्मी बनना चाहिए। उन्होंने “सेवा परमो धर्मः” का संदेश भी दिया।
निदेशक श्री आर.डी. सिंह ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के नर्सिंग क्षेत्र में योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि वर्ष 2011 से संस्थान की स्थापना के बाद प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे को नर्सिंग ट्यूटर एवं विद्यार्थियों के साथ सम्मानपूर्वक मनाया जाता है।
कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ जिसमें शिक्षकगण, नर्सिंग ट्यूटर एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।