Advertisements
Spread the love

 

पोटका के उप स्वास्थ्य केंद्र शंकरदा में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गए।

Advertisements

जमशेदपुर/ पोटका अभिजीत सेन

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पोटका प्रखंड अंतर्गत शंकरदा पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय शंकरदा में ग्रामीणों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गए, जिसमें डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पी एल वी भी शामिल हुए कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों,डालसा के पी एल वी ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत “सूर्य नमस्कार” से की गई,जो योग का एक सम्पूर्ण अभ्यास है और शरीर को ऊर्जावान एवं सक्रिय बनाता है।सभी प्रतिभागियों ने एकसाथ योगाभ्यास किया।उपस्थित ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को निरुपमा भकत के द्वारा विभिन्न तरह के योगासन कराए गए सी एच ओ सरिता तिरु ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग एकमात्र ऐसा साधन है जो हमें मानसिक तनाव,शारीरिक बीमारियों और चिंता से मुक्ति दिला सकता है।नियमित योगाभ्यास से मधुमेह,उच्च रक्तचाप,जोड़ों का दर्द लीवर व सांस की बीमारी आदि में काफी फायदा मिलता है।मुखिया ने सभी को नशा से दूर रहने की सलाह दी गई एवं किसी तरह की कोई बीमारी की संदेह ही तो त्वरित शारीरिक जांच करवाने के लिए कहा गया।डालसा के पी एल वी ने नब्बे दिनों तक लगातार चलने वाले सघन विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के बारे में जानकारी दिया।इस अवसर पर सभी ने मिल कर पेड़ लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।मौके पर ग्रामीणों के साथ पंचायत की मुखिया सार्जम मार्डी,सी एच ओ सरिता तिरु,परी लियांगी,डॉ०अर्चना कुमारी,निरुपमा भकत एवं डालसा पी.एल.वी.छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,ग्राम स्वास्थ्य सहिया जयंती भकत,आलादी माहली,माधुरी भकत,सुरेश चंद्र भकत,रमेश चंद्र गोप,प्रीति मंडल आदि उपस्थित थे।