Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर : मुसाबनी मे रविवार के दिन होगी डिग्री कॉलेज के भूमि पूजन…

दीपक नाग… ✍️

Advertisements

घाटशिला विधानसभा के पूर्व विधायक सह मंत्री स्व. रामदास सोरेन के सपनों को पहली पृष्ठभूमि रविवार के दिन रखी जाएगी मुसाबनी में डिग्री कालेज का भूमिपूजन के साथ। 

झामुमो के पार्टी सुत्र से मिली जानकारी के अनुसार 22 मार्च 2026 (रविवार) को घाटशिला विधानसभा अंतर्गत मुसाबनी प्रखण्ड में बनने वाली डिग्री कॉलेज के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस गरिमामय अवसर पर राज्य के पर्यटन, कला एवं सांस्कृतिक मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू, भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ, बहरागोड़ा विस के विधायक समीर कुमार मोहंती, जुगसलाई विस के विधायक मंगल कालिंदी, पोटका विस के विधायक संजीव सरदार और घाटशिला विस के विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन उपस्थिति उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का विवरण तिलका इस तरह तय है – 

स्थान – मुसाबनी, दिन के 11:00 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम को संपन्न करेंगे। यहां कार्यक्रम समाप्ति के बाद उपस्थित सारे नेतागण घाटशिला के लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग दोपहर 1:00 घाटशिला बड़ाजुड़ी स्थिति मुक्त धारा रिसॉर्ट में पहुंचेंगे। यहां पर आभार मिलन समारोह का आयोजन रखा गया है।

You missed