
जमशेदपुर : मैईया सम्मान योजना झामुमो के लिए गले की हड्डी बनी क्या ?
दीपक नाग… ✍️

जमशेदपुर की महिलाएं मैईया सम्मान योजना का लाभ एका एक मिलना बंद हो जाने से अपने नारी शक्ति का रूप झारखंड राज्य सरकार को दिखाई ।
भारी संख्या में महिलाओं ने गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार नारे बाज़ी करते हुए प्रदर्शन किया । दरअसल इनमें वैसी महिलाएं है जिन्हे मईया सम्मान योजना का लाभ मिलते – मिलते अचानक बंद हो गई या तो अभी तक इसका लाभ नहीं मिल पाई है ।

इस प्रदर्शन के दौरान महिलाएं राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोषित दिखी । इन्होने कहा की अगर सरकार को योजना चलानी है तो सभी लाभुकों को योजना का लाभ दें अन्यथा योजना को बंद कर दे ।

बता दूं कि, वानांचल इस तरह की आशंकाओं को लेकर पूर्व में ही समाचार के माध्यम से लिख चुका है कि, पुरुष और नारी दोनों को एक ही तराजू में अगर सरकार तौलते है तो, इससे सरकार को परेशानी के साथ-साथ जवाब देती के कटघरे में नारी शक्ति ले आएंगी। यह भी कहा चुका हूं कि, सरकारी वैसे लाभुक जो अनैतिक तरीके से इसका लाभ ले रही है, उस जांच प्रणाली में सकारी दफ्तरों के गैर जिम्मेदारी हरकतों के कारण जायज़ आवेदकों का भी नाम छंट सकता है । और ऐसी स्थिति में सरकारी को अपने राजनीति को जीवित रखने के लिए संविदा हो कर काम करने की जरूरत है । साथ ही साथ उन सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को चिन्हित करना होगा जिनके गैर जिम्मेदाराना हरकतों के कारण जायज़ लाभुकों का भी नाम छंटनी सुची में शामिल कर दिया है ।
बहरहाल, झारखंड राज्य सरकार को प्राथमिकता के साथ इस दिशा में काम करने की जरूरत है वर्ना, आने वाले समय में राज्य के विभिन्न सरकारी दफ्तरों में महिला शक्ति का उग्र रूप देखने से इंकार करवा गलत साबित हो सकता है ।
